
इस साल पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस और कोयले के दाम 20 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। वर्ल्ड बैंक ने अप्रैल की कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। ऐसा होता है तो इसका भारत पर विपरीत असर होगा। देश अपनी ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति के लिए इन कमोडिटी के आयात पर ज्यादा निर्भर है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रूड के दाम न सिर्फ 2018 में, बल्कि 2019 में भी औसतन 65 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है। 2017 में यह कीमत 53 डॉलर प्रति बैरल थी। हालांंकि, अप्रैल 2018 के स्तर से क्रूड की कीमतों में गिरावट आने का अनुमान है। रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक के एक्टिंग चीफ इकोनॉमिस्ट शांतयनन देवराजन ने कहा है, दाम बढ़ने में तेज होती वैश्विक ग्रोथ और मजबूत मांग का बड़ा योगदान है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HZj0dD
No comments:
Post a Comment