
शुक्रवार को पंचमी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पंचमी तिथि में सभी शुभ काम किए जा सकते हैं। इसको पूर्णा तिथि कहा जाता है। इसमें किए गए काम सिद्ध होते हैं। उनका फायदा भी पूरा मिलता है। वहीं इस तिथि में कर्जा देना और उधार लेना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा मृगशिरा नक्षत्र होने से कला और रचनात्मक व्यवसाय संबंधी काम करने से आज फायदा हो सकता है। वहीं सामाजिक मुलाक़ातें, विज्ञापन, नए मित्र बनाना, यात्रा, नए स्थान पर गतिमान होना और सेहत से जुड़े कार्य इस नक्षत्र में करने से फायदा होता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I2OAXU
No comments:
Post a Comment