
मंगलवार को सूर्य मेष राशि में रहेगा। चंद्रमा दोपहर तक कर्क में और उसके बाद सिंह राशि में आ जाएगा। इस दिन गंड नाम का अशुभ योग बन रहा है। शाम 4 बजे के पहले चंद्रमा राहु के साथ कर्क राशि में रहेगा। इससे ग्रहण योग बन रहा है। इसके अलावा नवमी तिथि भी है। इसे रिक्ता तिथि भी कहा जाता है। इस तिथि में तिर्थ यात्राएं और मनोरंजन के काम किए जा सकते हैं। इनके अलावा ज्यादातर अन्य शुभ काम इस तिथि में नहीं करने चाहिए। नए, बड़े और खास कामों की शुरुआत भी इस तिथि में नहीं करनी चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FkZHIU
No comments:
Post a Comment