
बीजिंग. चीन के वुहान शहर में 27 और 28 अप्रैल को होने वाली समिट में नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात होगी। सूत्रों के मुताबिक चंद अधिकारियों और सहयोगियों के साथ इस अनौपचारिक समिट में मोदी और जिनपिंग आने वाले 15 सालों के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को नए आयामों पर ले जाने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बॉर्डर जैसे विवादित मसलों पर भी चर्चा होगी। इससे पहले चीन के 4 दिवसीय दौरे पर गई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और चीन के विदेश मंत्री वॉन्ग यी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सुषमा स्वराज ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hi6cxJ
No comments:
Post a Comment