
सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार को झारखंड पुलिस ने कोचिंग सेंटरों के 2 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया और 4 छात्रों को हिरासत में लिया। वहीं, सीबीएसई चेयरमैन को जीमेल के जरिए लीक पेपर भेजने वाले की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए गूगल से जानकारी मांगी थी। दिल्ली में अब तक कोचिंग संस्थानों के 7 ट्यूटर और 53 छात्रों से पूछताछ हो चुकी है। बता दें कि बोर्ड ने पेपर लीक की बात मानने के बाद दोबारा परीक्षा का एलान किया है। 12वीं इकोनॉमिक्स का पेपर अब 25 अप्रैल को होगा। वहीं, 10वीं मैथ्स को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pPnRX1
No comments:
Post a Comment