
यूएफा चैंपियनशिप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बाइसाइकिल किक से किए गए गोल की दुनियाभर के मीडिया में चर्चा हो रही है। बुधवार को जुवेंटस के खिलाफ क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में रोनाल्डो ने ये गोल करने में महज 2 सेकंड लगाए। अविश्वसनीय से लगने वाले इस गोल की बदौलत रोनाल्डो की टीम रियल मेड्रिड टूर्नामेंट के अगले पड़ाव पर पहुंच गई है। अमेरिका के समाचार पत्र द डेली एस्टोरियन ने इस गोल की तारीफ में लिखा- जनाब आप किस ग्रह से आए हैं। बता दें कि 1962 से रियाल मेड्रिड जुवेंटस के खिलाफ नहीं हारी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uRaHOc
No comments:
Post a Comment