
जम्मू-कश्मीर में रविवार को दो एनकाउंटर हुए। अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। वहीं, शोपियां जिले में सिक्युरिटी फोर्स और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। अनंतनाग में सुरक्षाबलों को पेठ दायलगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके को घेर लिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फोर्स पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया। मारा गया आतंकी किस गुट का है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pV6UJL
No comments:
Post a Comment