
नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल के नारायण मजूमदार। जिन्होंने शुरुआत 3 रुपए कमाने से की और आज 255 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने दूध बेचकर इतना बड़ा बिजनेस खड़ा कर लिया। मजूमदार की कंपनी रेड काऊ डेयरी प्राइवेट लिमिटेड आज पूर्वी भारत में दूध और दूध उत्पादों की सबसे बड़ी सप्लायर डेयरी है। - 25 जुलाई 1958 को पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के फुलिया गांव में पैदा हुए नारायण तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी दो बहनें हैं। नारायण के पिता एक किसान थे। गरीबी में बीते दिनों को याद करते हुए नारायण मजूमदार कहते हैं कि 1973 में जब उनकी बड़ी बहन की शादी थी तो खर्च के लिए उनके पिता को अपनी जमीन बेचनी पड़ी थी। साइंस से किया ग्रेजुएशन नारायण मजूमदार ने साइंस से ग्रेजुएशन किया। वो अपनी पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि मेरे गांव में रहने वाले सरकारी विभाग के अधिकारी ने कहा कि ग्रेजुएशन की डिग्री के बजाय डेयरी से जुड़ा कोई कोर्स करूं तो जल्द ही नौकरी मिल जाएगी। मुझे उनका सुझाव पसंद आया और मैंने डेयरी से जुड़ा कोर्स करने लगा। डेयरी टेक्नोलॉजी से...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HwGg4Q
No comments:
Post a Comment