
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कर्नाटक के चुनावी दौरे पर पहुंचे। राहुल का यह दो महीने में पांचवां दौरा है। उन्होंने चुनावी कैंपेन की शुरुआत शिमोगा से की। इसे बीजेपी सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा का गढ़ माना जाता है। राहुल ने यहां रैली में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी येदियुरप्पा जैसे भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। मोदी जी सोचते हैं कि इस देश को आगे बढ़ाने का तरीका नफरत, गुस्सा, लड़ाई है। राहुल बुधवार को तुमकुरू जिले में सिद्धगंगा मठ जाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राज्य में कागीनेले में ओबीसी कन्वेंशन में शामिल हुए। इसके अलावा बादामी में शिवयोगी मंदिर भी पहुंचे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IqN80u
No comments:
Post a Comment