
नेशनल डेस्क. कांग्रेस के तीन सांसदों ने संसद की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि इराक में मारे गए भारतीयों को उचित मुआवजा दिया जाए। ये तीनों सांसद पंजाब से हैं। बता दें कि इराक के मोसुल में आईएस ने 39 भारतीयों की हत्या कर दी थी। पंजाब सरकार की ओर से मृतकों के परिवारवालों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य की योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी का एलान किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GSbLpJ
No comments:
Post a Comment