
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों ने शुरुआती 45 मिनट के कारोबार में 20 हजार करोड़ रुपए गंवा दिए। 10 बजे तक कंपनी का शेयर 3.25% टूट गया और 20 हजार करोड़ रुपए की मार्केट कैप साफ हो गई। शुक्रवार को बीएसई पर शेयर 994.75 रुपए पर बंद हुआ था जो सोमवार को कारोबार के दौरान 961.10 तक लुढ़क गया। शुक्रवार को कंपनी की मार्केट कैप 6.30 लाख करोड़ रुपए थी जो घटकर 6.10 लाख करोड़ तक गिर गई। शुक्रवार को कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे आए थे। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17.3% बढ़कर 9,435 करोड़ और आय 39% बढ़कर 1,29,120 करोड़ रुपए हो गई। नतीजों के बाद उम्मीद की जा रही थी कि रिलायंस के शेयर में उछाल आएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HHjEeK
No comments:
Post a Comment