
एक्टर सलमान खान वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए हैं। उनका नाम 39वें अपराधी के रूप में दर्ज किया गया है। इस लिस्ट में उन अपराधियों को रखा गया है, जो टाइगर समेत अन्य संरक्षित जीवों के शिकार, तस्करी या उनसे जुड़े अन्य अपराध में लिप्त पाए गए हैं। बता दें कि राजस्थान की जोधपुर कोर्ट द्वारा काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 अप्रैल को 5 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, दो दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qsAFmj
No comments:
Post a Comment