
बैंक 28 से 30 अप्रैल तक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है वहीं, अगले दिन रविवार है। सोमवार को भी बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। पिछले दिनों करीब 8 राज्य दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नकदी का संकट रहा। एटीएम में कैश नहीं होने की शिकायतें मिली थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HsREeE
No comments:
Post a Comment