
असम में पति पर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप का आरोप लगा है। मामला असम के करीमगंज का है। पीड़ित ने बताया कि उसकी तीन दिन पहले ही शादी हुई। पति दहेज की मांग कर रहा था। लेकिन जब लड़की के घरवालों ने मना कर दिया तो उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत दर्ज कराने के बाद पति को तो अरेस्ट कर लिया गया है लेकिन बाकी दो आरोपी फरार हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FcD60V
No comments:
Post a Comment