
कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को भारतीय पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया। रेसलर सुशील कुमार ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल, राहुल अवारे ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल और बबिता कुमारी फोगाट ने 53 किग्रा (नार्डिक सिस्टम) अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं किरण 76 किग्रा फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में हार गईं। इस तरह भारत रेसलिंग में चार मेडल जीत सकता है। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 25 मेडल (12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज) जीत चुका है। मेडल टैली में वह तीसरे स्थान पर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EG0Lqa
No comments:
Post a Comment