
क्रूड ऑयल के भाव में उछाल से नए फाइनेंशियल ईयर के पहले ही दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखी गई। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 4 साल में सबसे महंगा हो गया। वहीं, डीजल के भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। राजधानी में अब पेट्रोल 73.73 और डीजल 64.58 रु. प्रति लीटर बिक रहा है। ग्राहकों की नजरें अब मोदी सरकार पर टिकी हैं कि वादों के मुताबिक, एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर महंगाई से राहत दिलाई जाए। बता दें कि दक्षिण एशियाई देशों में भारत में तेल की कीमतें सबसे ज्यादा हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uBLAP4
No comments:
Post a Comment