
चारा घोटाले में लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को रिम्स और एम्स की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 4 मई को होगी। बता दें कि 23 फरवरी को हाईकोर्ट ने देवघर केस में लालू की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। पिछले दिनों लालू को इलाज के लिए बिरसा मुंडा जेल से दिल्ली एम्स शिफ्ट करना पड़ा था। घोटाले में लालू से जुड़े 4 मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HONjng
No comments:
Post a Comment