
कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में तीन महीने बाद चार्जशीट दाखिल की गई। आठ आरोपियों के खिलाफ दाखिल 15 पन्नों की चार्जशीट के मुताबिक पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड संजी राम है। कठुआ से बकरवाल समुदाय को भगाने के लिए मासूम को निशाना बनाया गया। इस मामले में जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती का कहना है कि जल्द ही इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जाएगी। बता दें कि कठुआ में 10 जनवरी को 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी। 7 दिनों बाद क्षत-विक्षत हालत में उसकी लाश जंगल में मिली थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HdUKX9
No comments:
Post a Comment