
देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के कैंपस में क्रेच शुरू होने जा रहा है। ये क्रेच एक मई से शुरू होगा। इसकी क्षमता 30 बच्चों की है। इसमें महिला वकील सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अपने बच्चों को रख सकती हैं। इसके लिए हर महीने ढाई हजार रुपए चुकाने होंगे। दरअसल, दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाली वकील अनंदिता पुजारी ने इसके लिए 5 साल लड़ाई लड़ी। बेटी की देखभाल की वजह से उन्हें वकालत में दिक्कतें हो रही थीं। उन्होंने 2012 में सुप्रीम कोर्ट परिसर में क्रेच के लिए अभियान शुरू किया। इस बाकी महिला वकीलों का भी समर्थन मिला। तब से अब तक सुप्रीम कोर्ट में 7 चीफ जस्टिस बदल चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qgPHuF
No comments:
Post a Comment