
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज से दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग आईपीएल की शुरुआत होगी। उद्घाटन समारोह के बाद रात आठ बजे से इसी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। इस साल इसका 11वां संस्करण है। तब से अब तक 254 विदेशी प्लेयर्स आईपीएल का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि इसमें से सिर्फ पांच क्रिकेटर क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम, एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो ही ऐसे हैं, जिन्होंने सभी आईपीएल में खेला है। आइए जानें इनमें ऐसी कौन सी खासियत है, जिस कारण ये आज तक ये आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uNVBJ2
No comments:
Post a Comment