
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर का शानदार परफॉर्मेंस तीसरे दिन भी जारी है। वेटलिफ्टर सतीश कुमार शिवलिंगम ने शनिवार को 77 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड जीता। इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने सिल्वर और ऑस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटोनदी ने ब्रॉन्ज जीता। सतीश के गोल्ड जीतने के साथ ही भारत की झोली में अब तक तीन गोल्ड आ गए हैं। इससे पहले संजीता चानू और मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक दिलाया था। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में शुरू हुए थे। भारत पहली बार 1934 में शामिल हुआ था। इस तरह 84 साल में भारत वेटलिफ्टिंग में अब तक 40 गोल्ड जीत चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uNNNqI
No comments:
Post a Comment