
मध्य प्रदेश में रविवार को फूड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया (एफसीआई) में वॉचमैन की भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक होने का मामला सामने अाया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को ग्वालियर से दो एजेंट और 48 कैंडिडेट्स को गिरफ्तार किया। यहां एजेंट एक होटल में कैंडिडेट्स को पर्चा सॉल्व करा रहे थे। पेपर दिल्ली से लीक हुआ। कैंडिडेट्स को ये पेपर पांच-पांच लाख रुपए में बेचा गया। जिसका पेमेंट नौकरी लगने के बाद देना तय हुई थी। इन सबका परीक्षा केंद्र भोपाल में था। रविवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक पेपर होना था। बता दें कि पिछले दिनों सीबीएसई बोर्ड के कुछ पेपर लीक हो गए थे, दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JceCrJ
No comments:
Post a Comment