
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिन के विदेशी दौरे पर स्वीडन और ब्रिटेन रवाना हो रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेंगे। वैसे इस दौरे की बात करें तो मोदी का मुख्य कार्यक्रम ब्रिटेन में ही होगा। हालांकि, ब्रिटेन से पहले प्रधानमंत्री स्वीडन जाएंगे। यहां वो दोनों देशों के रिश्तों पर एक अहम बातचीत में हिस्सा लेंगे। मोदी जब कॉमनवेल्थ समिट के लिए लंदन में होंगे तो यहां उनके अलावा 51 और देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे। खास बात ये है कि अकेले मोदी को इस समिट के दौरान लिमोजिन कार से सफर का मौका और इजाजत दी गई है। समिट में शामिल होने वाले बाकी नेता एक स्पेशल बस से सफर करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ESbtKE
No comments:
Post a Comment