
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेंगे। यहां वे दुनियाभर के शासनाध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। मोदी की इस दौरान बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल से भी मुलाकात करने की योजना है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से मिलने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि कॉमनवेल्थ हेड ऑफ स्टेट्स मीटिंग में दुनिया के 53 देशों के लीडर्स इकट्ठा हुए हैं। इसमें कई देशों के भारत से करीबी संबंध हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HJAk68
No comments:
Post a Comment