
क्यूबा में 59 सालों के बाद कास्त्रो परिवार ने देश की सत्ता छोड़ दी। मिगेल डियाज-केनेल ने गुरुवार को देश के राष्ट्रपति की शपथ ली। उन्हें ये पद राउल कास्त्रो के इस्तीफे के बाद मिला है। 1959 के बाद से ये पहली बार है जब राष्ट्रपति पद पर कोई कास्त्रो परिवार का शख्स नहीं होगा। मिगेल इससे पहले 5 साल तक क्यूबा के पहले उप-राष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं। बता दें कि राउल कास्त्रो 2006 से (12 साल) इस पद पर रहे। इस्तीफा देने के बाद भी वे सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vxmwJL
No comments:
Post a Comment