
पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन भारत की एमसी मैरीकॉम बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में 45-48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गईं। गोल्ड मेडल से अब वह महज एक कदम दूर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका की अनुषा दिलरुकशी कोद्दीतुवाकू को 5-0 से हराया। इसके अलावा बॉक्सर गौरव सोलंकी और विकास कृष्णन ने भी अपनी-अपनी कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर मेडल पक्का किया। मेन्स कैटेगरी में भारत के अब तक सात बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबलों में साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ शुरुआत की। इससे पहले बुधवार सुबह भारत को शूटिंग में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड, ओम मिठरवाल और अंकुर मित्तल ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EFFYU0
No comments:
Post a Comment