
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर वाईएसआर कांग्रेस के 5 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को इस्तीफा सौंप दिया। शुक्रवार को बजट सत्र के दूसरे चरण का आखिरी दिन है। सत्ताधारी तेलगुदेशम पार्टी (टीडीपी) और विपक्षी दल वायएसआर कांग्रेस आंध्र के विशेष दर्जे की मांग को लेकर संसद के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों पार्टियां सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दे चुकी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GFsHk4
No comments:
Post a Comment