
मुंबई. शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुला। सबसे ज्यादा नुकसान आईटी कंपनी इंफोसिस को उठाना पड़ा। कंपनी के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखी गई। आज कंपनी के शेयर 10 बजे तक करीब 1099 रुपए पर पहुंच गए, जबकि शुक्रवार को ये 1,171.45 रुपए पर बंद हुआ था। इसके साथ ही कंपनी की मार्केट कैप 15,000 करोड़ रुपए कम हो गई। हालांकि बाद में निचले स्तरों से शेयर में खरीदारी लौटी और शेयर भाव करीब 2.5% तक रिकवर हो गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qAlDuR
No comments:
Post a Comment