
नई दिल्ली. 13 हजार करोड़ के पीएनबी फ्रॉड केस में आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि वारंट के लिए सीबीआई ने रिक्वेस्ट की थी। उधर, पीएनबी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील मेहता ने कहा कि बैंक 6 महीने के भीतर इस मुश्किलों और दर्द से उबर जाएगा। उन्होंने कहा, "खराब वक्त पीछे छूट गया है। सर्जरी के बाद अब लगता है कि सबकुछ कंट्रोल में है। अब हम सुधार वाले चरण में आ गए हैं।" बता दें कि जालसाजी उजागर होने के बाद से ही नीरव मोदी, गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी देश से बाहर हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qaAMD5
No comments:
Post a Comment