
सीरिया के पूर्वी गोता में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर डौमा में हुए संदिग्ध कैमिकल अटैक में कम से कम 70 लोग मारे गए। यह जानकारी चिकित्सकों और बचाव कार्य में लगे स्वयंसेवियों ने रविवार को दी। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, वालंटियर रेस्क्यू फोर्स द वाइट हेलमेट्स ने ग्राफिकल तस्वीरें ट्वीट कीं, जिसमें शनिवार को हुए हमले के बाद बेसमेंट में पड़े कई शव नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें विद्राहियों के हमलों में फरवरी से अब तक करीब 1600 नागरिक मारे जा चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qdLCZ3
No comments:
Post a Comment