
सीबीएसई पेपर लीक के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचाने के लिए नई प्रक्रिया अपना रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार को 12वीं क्लास के हिंदी (इलेक्टिव) और 10वीं के संस्कृत पेपर के साथ हुई। नए सिस्टम के चलते राजधानी के कई परीक्षा केंद्रों पर करीब सवा घंटे (75 मिनट) देरी से पेपर शुरू हो पाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ उनके पेरेंट्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि पिछले दिनों सीबीएसई ने 12वीं इकोनॉमिक्स के पेपर लीक की बात स्वीकार कर 25 अप्रैल को दोबारा परीक्षा कराने की बात कही है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H4Tof4
No comments:
Post a Comment