
नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। खास बात ये कि 7 साल पहले आज के दिन ही धोनी ने भारत को क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। धोनी के अलावा बिलियर्ड में 19 बार के वर्ल्ड चैम्पियन पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में 44 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया। समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J9RXfQ
No comments:
Post a Comment