तमिलनाडु के 78 साल के राज्यपाल ने महिला रिपोर्टर का गाल थपथपाया, विवाद पर मांगी माफी - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 April 2018

तमिलनाडु के 78 साल के राज्यपाल ने महिला रिपोर्टर का गाल थपथपाया, विवाद पर मांगी माफी

चेन्नई. तमिलनाडु के 78 साल के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित अब महिला रिपोर्टर का गाल थपथपाने पर नए विवाद में फंस गए हैं। नाराजगी सामने आने पर बुधवार को पत्रकार को चिट्ठी लिखकर उन्होंने माफी मांगी। लिखा है कि वह उनकी "पौत्री' की तरह हैं। उन्होंने पत्रकार के रूप में उनके काम की प्रशंसा में दुलार करते हुए ऐसा किया था। अंग्रेजी अखबार की इस पत्रकार ने राज्यपाल की माफी तो मंजूर कर ली है, लेकिन कहा है कि वो उनकी इस बात से सहमत नहीं हैं कि उन्होंने ऐसा उनके पूछे गए सवाल की तारीफ में किया था।    यह है विवाद राज्यपाल पुरोहित महिला लेक्चरर निर्मला देवी की ओर से कॉलेज की छात्राओं को अच्छे नंबर और पैसे के लिए बड़े अधिकारियों के पास जाने की सलाह देने से संबंधित ऑडियो टेप में नाम आने से विवादों में हैं। राजभवन में मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुरोहित ने कहा कि वे प्रोफेसर को नहीं जानते। इसी दौरान पत्रकार ने उनसे सवाल किए, तो उन्हाेंने उनका गाल थपथपा दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ha9J5f

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages