
इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने जा रहे सुप्रीम कोर्ट के 45वें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस समेत 7 दल महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहते हैं। इन दलों के नेताओं ने 64 सांसदों के दस्तखत वाला नोटिस शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि चीफ जस्टिस ने पद का दुरुपयोग किया है। अगर यह नोटिस मंजूर होता है और विपक्ष प्रस्ताव लाने में कामयाब हो जाता है तो देश के इतिहास में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ विधायिका की तरफ से यह ऐसा पहला कदम होगा। विपक्षी दलों ने महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस में चीफ जस्टिस के खिलाफ 5 आरोप लगाए। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर खुलकर हो रही बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HLSrZf
No comments:
Post a Comment