
उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नकदी का संकट पैदा हो गया है। दिल्ली- एनसीआर, भोपाल, पटना, लखनऊ, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत देश के कई इलाकों के एटीएम में पैसा नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस बीच, केंद्र सरकार ने कहा कि कुछ जगह कैश की कमी है। आरबीआई ने काम करना शुरू कर दिया है। दो दिन में यह परेशानी खत्म हो जाएगी। एक बैंक अफसर का कहना है कि रिजर्व बैंक की ओर से नकदी का प्रवाह घटने की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं। इसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2H3gzcP
No comments:
Post a Comment