
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को शुक्रवार को दूसरा गोल्ड मिला। वेटलिफ्टर संजीता चानू ने 53 किग्रा कैटेगरी में यह पदक दिलाया। उन्होंने कुल 192 किलोग्राम (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 108 किग्रा) वजन उठाया। संजीता ने लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ में 48 किग्रा कैटेगरी में यह पदक अपने नाम किया था।उधर, पापुआ न्यू गिनी की लोआ टौआ ने सिल्वर और कनाडा की राचेल बैजानेट ने ब्रॉन्ज जीता। भारत की मीराबाई चानू ने गुरुवार को भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GGUoon
No comments:
Post a Comment