
आईपीएल का 11वां संस्करण 7 अप्रैल से शुरू होगा। यूं तो हर टीम चैम्पियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए चुनौती और कठिन है। वह इस बार खिताब जीतकर खुद पर लगे 'आईपीएल चोकर्स' का दाग भी धोना चाहेगी। पिछले 10 टूर्नामेंट में वह 3 बार फाइनल खेली, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी। बता दें कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉजस्थान रॉयल्स (आरआर) की 2 साल बाद वापसी हो रही है। अन्य टीमें दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jp2nZ2
No comments:
Post a Comment