
नई दिल्ली. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को देश में कैश का संकट कम होना शुरू हो गया और 86 फीसदी एटीएम काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिन इलाकों में कैश की कमी है, वहां कैश पहुंचाया जा रहा है और सरकारी प्रेस नए नोटों की प्रिटिंग के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं। उधर, एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि ये समस्या कल तक सुलझ जाएगी। बता दें कि कुछ राज्यों में पिछले हफ्ते नकदी की समस्या थी और इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ये संकट बढ़ गया। एटीएम में कैश नहीं होने की भी शिकायतें आईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F2Dv5Y
No comments:
Post a Comment