
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) चीफ चंद्रबाबू नायडू दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से आंध्र प्रदेश भवन में मुलाकात की। दरअसल, नायडू आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दूसरे दलों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक वे करीब 8 पार्टियों के 9 नेताओं से मिल चुके हैं। बता दें कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के मामले पर पिछले महीने टीडीपी ने एनडीए और केंद्र सरकार से खुद को अलग कर लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H7AuUJ
No comments:
Post a Comment