
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी EAMCET के लिए एडमिट कार्ड या प्रवेश पत्र आज जारी हो रहे हैं। इन्हें जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी यानी JNTU जारी कर रहा है। वास्तव में ये परीक्षा आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (AP SCHE) के बैनर तले होती है। हालांकि इसे JNTU ही कंडक्ट करता है। कहां से करें डाउनलोड? - इसके लिए आपको इस एग्जाम के लिए बनाई गई स्पेशल वेबसाइट (sche.ap.gov.in/eamcet) पर जाना होगा। - जिन छात्रों ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वो इस वेबसाइट पर जाकर और बिल्कुल साधारण प्रोसीजर फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार बोर्ड ने एडमिट कार्ड की व्यवस्था बदली है। - पहले ये एडमिट कार्ड कैंडिडेट्स के ईमेल पर या पोस्ट के जरिए भी भेजे जाते थे। लेकिन, इस बार आप सिर्फ इन्हें डाउनलोड ही कर पाएंगे। एडमिट कार्ड पर ही एग्जाम की तारीख, वक्त, सेंटर और बाकी जरूरी जानकारी भी रहेगी। कब होंगे एग्जाम? - AP EAMCET (इंजीनियरिंग) 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को होंगे। इसके अलावा AP EAMCET (एग्रीकल्चर) की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HbSkFc
No comments:
Post a Comment