
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद मानसरोवर जाएंगे। दिल्ली में रविवार को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बात कही। उन्होंने कहा- जब हुबली जाते वक्त विमान में खराबी आई तब भगवान को याद कर रहा था, कर्नाटक चुनाव के बाद कैलाश मानसरोवर जाऊंगा। राहुल 26 अप्रैल को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली से हुबली के लिए विशेष विमान से रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान विमान में तकनीकी खराबियां आ गई थीं। हुबली में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस घटना की शिकायत कांग्रेस ने कर्नाटक पुलिस को खत लिखकर की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Jy7pla
No comments:
Post a Comment