
वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ ली। इसी के साथ न्यायालय के इतिहास में वे पहली महिला हैं जिन्हें वकील से सीधे जज बनाया गया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने के लिए केंद्र को दो नाम भेजे थे। इनमें से एक नाम इंदु मल्होत्रा और दूसरा नाम उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसफे का था। हालांकि, केंद्र ने जस्टिस केएम जोसेफ का नाम कॉलेजियम के पास वापस लौटा दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPXJp4
No comments:
Post a Comment