
रिजर्व बैंक ने महंगाई का हवाला देते हुए लगातार चौथी समीक्षा में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन दूसरे कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की। इसने बैंकों से कहा कि वे बिटकॉइन जैसी डिजिटल करेंसी खरीदने-बेचने वाले व्यक्तियों और कंपनियों के साथ डीलिंग तत्काल बंद करें। यह निर्देश ईवॉलेट पर भी लागू होगा। यानी बैंक अकाउंट या ईवॉलेट के जरिए कोई बिटकॉइन नहीं खरीद सकता है। रिजर्व बैंक अपनी डिजिटल करेंसी लाने पर विचार कर रहा है। अध्ययन के लिए एक समूह बनाया है जो जून तक रिपोर्ट देगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GY3Ozd
No comments:
Post a Comment