
नई दिल्ली. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज किए जाने के उपराष्ट्रपति के फैसले को कांग्रेस ने अवैध बताया। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस फैसले से जनता का भरोसा टूटा है और हम इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को तर्कसंगत ना पाते हुए इसे खारिज कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को चीफ जस्टिस पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समेत 7 दलों ने महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस वेंकैया नायडू को सौंपा था। इसमें 64 सांसदों के दस्तखत थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F8aA0D
No comments:
Post a Comment