
नई दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को कहा कि अगर राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस खारिज होता है तो पार्टी सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। पार्टी नेताओं ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) से अपील की कि महाभियोग पर फैसला होने तक उन्हें खुद को न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों से दूर रखना चाहिए। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा दीपक मिश्रा के बचाव में आ गई है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा चीफ जस्टिस के पद के साथ समझौता कर रही है और न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचा रही है। बता दें कि शुक्रवार को चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस समेत 7 दलों ने 64 सांसदों के दस्तखत वाला नोटिस राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौंपा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HicFZx
No comments:
Post a Comment