
गुजरात के सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे सीबीआई कोर्ट के जज बीएच लोया की मौत के मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि इस केस में पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप लगाकर मुझे टारगेट किया गया। अब देश की सर्वोच्च अदालत ने फैसला दिया है, कांग्रेस उसे भी तो माने। क्या राहुल गांधी न्यायालय को कांग्रेस कार्यालय में ही बैठाना चाहते हैं? राजनीति की लड़ाई को जनता के बीच लड़ा जाए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने गुरुवार को फैसले में कहा था कि जज लोया की मौत प्राकृतिक थी और राजनीतिक साजिश के तहत जांच के लिए याचिकाएं लगाई गईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qO3OI9
No comments:
Post a Comment