
तेलंगाना के महबूबनगर जिले में एक बरगद का पेड़ है। जिसे सलाइन ड्रिप चढ़ाई जा रही है। पेड़ की टहनियों से सैकड़ों बोतलें लटकाई गई हैं। ऐसा करने के पीछे वजह है पेड़ की जान बचाना। जी हां। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन सच है। सात सौ साल पुराना ये पेड़ करीब तीन एकड़ में फैला हुआ है। पुराना होने की वजह से इसके कुछ हिस्से गिर चुके हैं। पेड़ में दीमक लगने की वजह से ये खोखला होता जा रहा है। इसलिए वन विभाग के अधिकारियों ने इसे बचाने का ये नायाब तरीका अपनाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J4kd2s
No comments:
Post a Comment