
विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। इससे पहले आरएसएस की गुजरात इकाई के तीन शीर्ष नेताओं ने अनशन रद्द करने के लिए मुलाकात की, लेकिन तोगड़िया कार्यक्रम पर अडिग हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महिलाएं असुरक्षित और उनके साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। प्रधानमंत्री एक और विदेश यात्रा पर निकल गए। बता दें कि पिछले दिनों वीएचपी के चुनाव के बाद तोगड़िया संगठन छोड़ चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qDMfKS
No comments:
Post a Comment