
जम्मू के कठुआ में एक हफ्ते तक गैंगरेप के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या पर भड़के आक्राेश की आंच पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार तक पहुंच गई है। आरोपियों के पक्ष में हिंदू एकता मंच की रैली में गए बीजेपी के दो मंत्रियों चौधरी लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा ने शुक्रवार शाम पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को इस्तीफे सौंप दिए। उधर, यूपी के उन्नाव रेप से जुड़े तीन मामलों की सीबीआई जांच की सिफारिश के 5 घंटे के भीतर सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नाबालिग से रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qrxx9A
No comments:
Post a Comment