
नई दिल्ली. पाकिस्तान सरकार ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले की सुुनवाई से जुड़े चीफ प्रॉसिक्यूटर चौधरी अजहर को हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का इस मामले में अपना खास नजरिया था, जिसे मानने से चौधरी ने इनकार कर दिया था। अजहर फेडरल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (एफआईए) के स्पेशल प्रॉस्क्यूटर थे और 2009 से इस केस से जुड़े थे। बता दें लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने 2008 में कराची से मुंबई आकर आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 से अधिक घायल हुए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Fr2ArG
No comments:
Post a Comment